प्रतियोगिता “कहानी से कल्पना तक”

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिंदी में कहानी सुनाकर अपनी कल्पनाशक्ति, भाषा-कौशल एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

विषय: विद्यालय निम्नलिखित सामाजिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है-
  • एक दिन बिना मोबाइल
  • मेरी कल्पना का विद्यालय
मूल्यांकन – 50 अंक
प्रतियोगिता के नियम:
  1. यह व्यक्तिगत प्रतियोगिता होगी।
  2. प्रस्तुति हिंदी भाषा में होनी चाहिए।
  3. प्रस्तुति की अधिकतम अवधि 3 मिनट होगी।
  4. कहानी विद्यार्थी की आयु के अनुरूप एवं शालीन होनी चाहिए।
  5. विद्यार्थी आवश्यकतानुसार सीमित एवं उपयुक्त सामग्री अथवा प्रॉप्स का प्रयोग कर सकते हैं।
  6. पृष्ठभूमि संगीत का प्रयोग केवल तभी किया जाए, जब वह प्रस्तुति को अधिक प्रभावशाली बनाता हो।
  7. कहानी मौलिक अथवा अनुकूलित हो सकती है, परंतु उसकी प्रस्तुति विद्यार्थी की अपनी होनी चाहिए।
  8. विद्यार्थी का परिचय अधिकतम 15 सेकंड का होगा।
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के मापदंड
मापदंड अंक
भाषा एवं उच्चारण 10
हाव-भाव एवं स्वर-उतार-चढ़ाव 10
रचनात्मकता 10
आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति 10
समग्र प्रभाव 10
कुल 50