प्रतियोगिता
“काव्य मंच”
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिंदी कविता का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली वाचन करेंगे। कविता के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा, भावाभिव्यक्ति, उच्चारण एवं प्रस्तुति-कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
विषय:
विद्यालय निम्नलिखित सामाजिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है-
मूल्यांकन – 50 अंक
- सपने एवं आकांक्षाएँ
- बालमन
प्रतियोगिता के नियम:
- यह व्यक्तिगत प्रतियोगिता होगी।
- प्रस्तुति हिंदी भाषा में होगी।
- प्रस्तुति की अधिकतम अवधि 3 मिनट होगी।
- कविता किसी प्रसिद्ध कवि की रचना अथवा विद्यार्थी की मौलिक रचना हो सकती है।
- यदि कविता किसी प्रसिद्ध कवि की है, तो विद्यार्थी को कवि का नाम बताना होगा।
- वेशभूषा एवं प्रॉप्स का प्रयोग सीमित एवं विषयानुकूल होना चाहिए।
- कविता का चयन विद्यार्थी की आयु एवं मंच की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के मापदंड
| मापदंड | अंक |
|---|---|
| उच्चारण एवं भाषा | 10 |
| स्वर-उतार-चढ़ाव | 10 |
| भावाभिव्यक्ति | 10 |
| प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास | 10 |
| रचनात्मकता एवं समग्र प्रभाव | 10 |
| कुल | 50 |