प्रतियोगिता “शब्दों की उड़ान”

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की हिंदी भाषा के माध्यम से अपने विचारों, कल्पनाओं एवं रचनात्मकता को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति निम्नलिखित में से किसी एक प्रकार का निर्धारण कर सकती है-
  • लघु भाषण
  • संवाद प्रस्तुति
मूल्यांकन – 50 अंक
विषय: विद्यालय निम्नलिखित सामाजिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है-
  • सोशल मीडिया – वरदान या अभिशाप?
  • जल है तो कल है
प्रतियोगिता के नियम:
  1. यह व्यक्तिगत प्रतियोगिता होगी।
  2. प्रस्तुति की अधिकतम अवधि 4 मिनट होगी।
  3. जहाँ मौलिक रचना अपेक्षित हो, वहाँ प्रस्तुत सामग्री विद्यार्थी की अपनी होनी चाहिए।
  4. किसी अन्य स्रोत की सामग्री की अनुमति के बिना नकल करने पर प्रविष्टि निरस्त की जा सकती है।
  5. भाषा शुद्ध, शालीन एवं विद्यार्थी की आयु के अनुरूप होनी चाहिए।
  6. दृश्य सामग्री अथवा प्रॉप्स का प्रयोग केवल आयोजन समिति की अनुमति मिलने पर किया जा सकेगा।
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के मापदंड
मापदंड अंक
भाषा एवं उच्चारण 10
हाव-भाव एवं स्वर-उतार-चढ़ाव 10
रचनात्मकता 10
आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति 10
समग्र प्रभाव 10
कुल 50